Home मुख्य नगर विधायक ने महापौर राहत कोष में एक माह के वेतन दान के अनुरोध को ठुकराया! Voice of Darbhanga
मुख्य - August 21, 2017

नगर विधायक ने महापौर राहत कोष में एक माह के वेतन दान के अनुरोध को ठुकराया! Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी ने नगर निगम के द्वारा रविवार को बुलाई गयी आपात बैठक में महापौर राहत कोष में सहयोग करने के महापौर के अनुरोध को ठुकरा दिया। इस संबंध में वॉयस ऑफ़ दरभंगा को जानकारी देते हुए महापौर वैजंती देवी खेड़िया ने बताया कि नगर निगम की पहली बैठक में ही उन्होंने महापौर राहत कोष का गठन किया था तथा अपने एक वर्ष का वेतन इस कोष में देने की घोषणा की थी। पार्षदों द्वारा भी यथोचित सहयोग किया जा रहा है ताकि बाढ़ आदि जैसे विपदा में इस कोष का उपयोग किया जा सके। रविवार को शहर में आयी बाढ़ को देखते हुए एक आपात बैठक बुलायी गयी थी। श्रीमती खेड़िया ने इस बैठक में नगर विधायक से भी कुछ सहयोग इस कोष में करने का अनुरोध किया। महापौर होने के नाते उन्होंने अपने एक वर्ष का वेतन दिया है, वे लगातार नगर विधायक रहे हैं तो कम से कम एक माह का अपना वेतन इस कोष में अवश्य सहयोग करें। इस पर नगर विधायक ने खुद के स्तर से बहुत सारे खर्च होने की बात कहते हुए इस सहयोग में असमर्थता जाहिर कर दी।

महापौर श्रीमती खेड़िया ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा से एक्सक्लुसिव बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा करने के बाद कहा कि शहर की जनता की रक्षा उनका कर्तव्य है और वे हर हाल में जनता की तकलीफों में उनके साथ हैं। जनता के हित में राजनीति नही, बल्कि सेवा की भावना होनी चाहिए। अभी जो स्थिति उतपन्न हो गयी है, ऐसे में सभी को दलगत या किसी भी राजनितिक भावना से उठकर मिलकर सेवा करने का समय है और उनकी सबों से यही अपील भी है।

Share

Leave a Reply