
साले की बीवी के साथ दुष्कर्म कर नदी में फेंका। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बीती रात रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में घटित होने की जानकारी मिल रही है। बीती रात थाना क्षेत्र के शोभन नदी में डूब रही एक महिला को नग्न हालत में मल्लाहों ने निकाला। उक्त महिला ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के गगौल निवासी अशेश्वर यादव रिश्ते में उसके ननद का पति है। उसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद जान से मारने की नीयत से नदी में फेंक कर भाग गया। महिला के चिल्लाने पर मल्लाहों ने उसकी आवाज सुनकर नदी में से उसे बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करके उक्त आरोपी को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है।

