Home मुख्य अखबार में विज्ञापन देख कर एडमिशन केलिए दिल्ली गयी लड़की का अपहरण करने वाला एजेंट धराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 21, 2017

अखबार में विज्ञापन देख कर एडमिशन केलिए दिल्ली गयी लड़की का अपहरण करने वाला एजेंट धराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार को दरभंगा के एएसपी दिलनवाज अहमद ने एक छात्रा के अपहरण मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्वांटम ग्लोबल कैम्पस के नाम से एक विज्ञापन विभिन्न तकनीकी एवं मैनेजमेंट आदि कॉलेजों में एडमिशन का प्रकाशित हुआ था। इस विज्ञापन को देख कर मोरो थाना क्षेत्र के एक गाँव की लड़की सपना चौधरी (काल्पनिक नाम) ने दिए हुए नम्बर पर कॉल किया तो उसकी बात बेगुसराराय के साहपुर कमाल थाना के सैदपुर निवासी अरुण कुमार महतो के पुत्र विश्वदीप कुमार से हुई। बीए पार्ट वन की छात्रा सपना समस्तीपुर के गुरुकुल में पढ़ाई करती थी। विश्वदीप कुमार ने सपना को समस्तीपुर में काउन्सलिंग के लिए बुलाया और फिर बाद में बात करने की बात कही। इसके बाद लगातार फोन पर विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन का झांसा देता रहा। फिर करीब एक महीना पहले एडमिशन के लिए दिल्ली बुलाया। सपना के पिता की मृत्यु हो चुकी है और घर के लोग नही चाहते थे कि सपना बाहर जाए। पर विश्वदीप कुमार ने हॉस्टल एवं स्कालरशिप आदि का ऐसा झांसा दिया कि उसके चक्कर में आ गयी और दिल्ली पहुँच गयी। दिल्ली में विश्वदीप उसे रिसीव कर यूपी के सहारनपुर ले गया। वहां एक कॉलेज के क्लर्क से भी मिलवाया। पर एडमिशन की प्रक्रिया स्कॉलशिप आदि मिलने की प्रक्रिया में समय लगने की बात बताया जबकि सपना को बुलाने से पहले सारी उसने सारी व्यवस्था हो जाने की बात कही थी। अब सपना के साथ मजबूरी हो गयी क्योंकि वह घर से बिना बताए कैरियर के चक्कर में आ गयी थी। इसपर विश्वदीप ने उसे अपने साथ पत्नी बनकर रहने का सुझाव दिया और यही रास्ता बताया। सहारनपुर के छुटमल चौक के निकट किराए के मकान में दोनों पति पत्नी बनकर रहने लगे। जबकि विश्वदीप खुद शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। उसकी पत्नी मधुबनी में नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही है। इधर सपना के गायब होने के बाद उसके दादा ने मोरो थाना में सपना के अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया जिसका मोरो थाना ने काण्ड संख्या 41/17 दर्ज है।

मामला पेंचीदा होने और परिजन का दवाब बढ़ने पर अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने स्वयं रूचि लेकर मोबाइल लोकेशन आदि के आधार पर इसका पता लगाया। इसके बाद मोरो थाना के सअनि सुग्रीव सिंह के नेतृत्व में एक टीम इसकी बरामदगी केलिए सहारनपुर भेजा। इस टीम में महिला कांस्टेबल के रूप में तारा कुमारी को शामिल किया गया तथा सपना के भाई एवं एक ग्रामीण को पुलिस साथ लेकर गयी। पुलिस जब उक्त पते पर पहुँची तो सपना वहाँ अकेले मिली। विश्वदीप बाहर निकला था। पुलिस ने फिर जाल बिछा कर उसे भी पकड़ लिया और आज दोनों को लेकर दरभंगा पहुँची जहाँ इस सारे मामले का उदभेदन हुआ। एएसपी श्री अहमद ने बताया कि आरोपी का बैकग्राउंड और संस्थान के सत्यता का भी पता लगाया जा रहा है।

Share

Leave a Reply