Home मुख्य छात्र संगठन एसएफआई के कार्यकर्ता लालटेन लेकर ढूढने निकले राजद विधयाक को। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 21, 2017

छात्र संगठन एसएफआई के कार्यकर्ता लालटेन लेकर ढूढने निकले राजद विधयाक को। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है और जनता द्वारा राहत कार्यो में कोताही के लगातार आरोप लग रहे हैं। ऐसे में जन प्रतिनिधियों के क्षेत्र में न आने का मुद्दा भी गरमा रहा है और लोग अलग अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा आज बहादुरपुर के बिरनिया में देखने को मिला जहाँ बाढ़ पीड़ितों को सहायता न मिलने और क्षेत्र के राजद विधायक भोला यादव के गायब रहने से नाराज छात्र संगठन एसएफआई ने विधायक के विरोध में जुलुस निकाला। छात्रों द्वारा विधायक की तस्वीर के साथ लापता का बैनर तथा हाथों में लालटेन भी था। यह जुलुस छात्रों ने बिरनिया से लेकर पांच किलोमीटर तक विधायक के गाँव तक निकाला। इस जुलुस का नेतृत्व छात्र नेता मुकुल राज ने किया। जुलुस में रविरंजन, नीरज, अमित, मुकुल, कुलदीप, राजा, अजीत, गांधीर, शंकर, प्रवीण आदि सहित दर्जनों छात्रों ने भाग लिया तथा प्रशासन से अविलम्ब बाढ़ पीड़ितों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की।

Share

Leave a Reply