Home मुख्य शुभंकरपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 22, 2017

शुभंकरपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा शहर के शुभंकरपुर वार्ड न -8 मे आज बैद्यनाथ यादव के 12 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार यादव की घर के पास ही खेलने के क्रम में डूब के मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभंकरपुर के सरस्वती बाग़ में अभी तक 5 से 6 फीट पानी लगा हुआ है और खेल खेल में ही बालक गहरे पानी में चला गया जिससे डुबने से उसकी मृत्यु हो गई। जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। लागातार दरभंगा के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की डूबने से हो रही मृत्यु प्रशासन के लिए चिंता का सबब बना हुआ है।

Share

Leave a Reply