
जयनगर से दरभंगा लाये जा रहे शराब की बड़ी खेप के साथ चार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार अहले सुबह केवंटी थाना की पुलिस ने देशी शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा। इस संबंध में वॉयस ऑफ़ दरभंगा को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि उन्हे टाटा सूमो से एक बड़ी खेप जयनगर से दरभंगा ले जाने की मिली थी जिसके बाद जाल बिछा कर ननौरा के पास एनएच 105 से इसे पकड़ा गया। गाडी के आगे आगे लाइनर के रूप में मधुबनी जिले के देवधा थाने के पिठुआ निवासी सरोज कुमार यादव और कन्हाई कुमार चल रहे थे जबकि गाडी में ड्राइवर के साथ देवधा थाना के अकौना निवासी रामभजन मुखिया बैठे थे। ड्राइवर अँधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा जबकि इन तीनो को गिरफ्तार कर लिया गया। इन्होंने बताया कि यह शराब की खेप दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना के बेलादुल्लाह निवासी रोहित कुमार पासवान उर्फ़ राकेश पासवान केलिए जा रहा था जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इस छापेमारी कुल 1650 देशी शराब की बोतल, एक टाटा सूमो तथा दो बाइक जब्त करने के साथ कुल चार लोगो की गिरफ्तारी हुई है।

