Home मुख्य केंद्र और राज्य में एक सरकार के बाद भी बाढ़ पीड़ितों तक नही पहुँच रही राहत: कीर्ति। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 22, 2017

केंद्र और राज्य में एक सरकार के बाद भी बाढ़ पीड़ितों तक नही पहुँच रही राहत: कीर्ति। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बाढ़ आने के बाद पहली बार बाढ़ पीड़ितों से रू-ब-रू होने के बाद सांसद कीर्ति आजाद ने आज केन्द्र और राज्य सरकार को राहत को लेकर आड़े हाथ लिया और कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों को मौके पर राहत पहुंचाने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि अब तक क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त घोषित नहीं करने पीछे सरकार की मंशा पीड़ितों को राहत से वंचित करने की है. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. सांसद ने कहा कि बचाव और राहत कार्य के लिए इस क्षेत्र को सेना के हवाले किया जाय. श्री आजाद ने लिखित वक्तव्य जारी कर कहा है कि अगर इस क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त घोषित नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे. सांसद ने कहा कि अब तो केन्द्र और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार है ऐसे में सहयोग नहीं करने की बात भी नहीं हो सकती. उन्होंने कृषि ऋण को माफ करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि डीएमसीएच समेत अन्य चिकित्सा संस्थान में समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है.

Share

Leave a Reply