
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव से मिलकर गाँव की सड़क केलिए दिया आवेदन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखण्ड के वाजितपुर पंचायत के राघेपुरा निवासी राहुल पासवान ने आज जिला अतिथिगृह में बाढ़ के हाल जानने आये जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा से मिलकर अपने गाँव में सड़क की समस्या से अवगत कराया। श्री झा को सौंपे आवेदन में राहुल पासवान ने राघेपुरा से पोखरसामा तक कंक्रीट सड़क एवं राजा सल्हेश स्थान से गुलेबिया मसोमात के घर तक पीसीसी सड़क बनवाने का अनुरोध किया है।

