
अमरनाथ गामी ने अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार विधानसभा प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति सह हायाघाट के जदयू विधायक ने अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री गामी ने बताया कि बिहार में इसबार प्रलयंकारी बाढ़ आयी है और हज़ारो लोग इससे प्रभावित हैं। इस संकट के घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के दुःख दर्द के उनके साथ हैं और उनके सहयोग में सहभागी बनना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने एक महीने का वेतन दान में दिया है। साथ ही साथ ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द लोगों को इस विपदा से उबारें। 

