Home मुख्य बाढ़ देखने गये बालक का पैर फिसल कर गिरने से डूब कर मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 22, 2017

बाढ़ देखने गये बालक का पैर फिसल कर गिरने से डूब कर मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बाढ़ की विनाश लीला जारी है और मासूम भी डूब कर जान गवां रहे हैं। जिलाधिकारी के अपील के बाद भी बच्चे के प्रति अभिभावक सजग नही हो पाए हैं। सिंहवाड़ा थाना के निस्ता निवासी मों खुर्शिद के पुत्र मो. ओमेर (7) की मौत बाढ के पानी में डूबने से ननिहाल गांव कटका में मंगलवार की शाम हो गई। सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।मुखिया लाल पासवान ने बताया कि मदरसा का बालक मो0 ओमेर अपने ननिहाल कटका आया हुआ था। बाढ का पानी देखने के लिए मंगलवार को दोपहर गया था पैर फिसलने के क्रम में वह गहरे पानी में डूब गया। मृतक के मामा मो0 शहनवाज ने शव की शिनाख्त कर प्रशासन को सूचित किया है। मदरसा रशिदिया का छात्र ओमैर के डूबने से मौत की घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

Share

Leave a Reply