
डूब रहे भाजपा नेताओं को उबारने में रालोसपा जिलाध्यक्ष ने निभायी अहम भूमिका। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए नेताओं की राहत सामग्री बाँट कर लौट रही नाव बाढ़ के पानी में डूब गयी। संयोग ऐसा था कि नाव तेज धार को पार कर चुकी थी और सबों ने तैर कर जान बचा ली। सभी लोगों को सुरक्षित निकालने में रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुशवाहा का अहम योगदान रहा। मामले की जानकारी देते हुए नाव उसी डूबने वाले नाव पर सवार भाजपा के युवा नेता बालेन्दु झा ने बताया कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा के द्वारा भेजे गए राहत सामग्री को लेकर घनश्यामपुर प्रखंड में बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित लगमा ग्राम में पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।
लगमा ग्राम जाने के क्रम में दो जगह नाव बदलना पड़ा।आज तक ना कोई जनप्रतिनिधि या न कोई प्रसाशनिक पदाधिकारी उस जगह तक पहुंचा था।लोगों द्वारा बताया गया की जनप्रतिनिधि या प्रसाशनिक पदाधिकारी शम्भू चौक तक पहुंचकर वापस लौट जातें है।लोगों में जनप्रतिनिधि एवं प्रसाशनिक पदाधिकारियों के प्रति बहुत आक्रोश देखा गया। नाव पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर,पूर्व मेयर माननीय गौरी पासवान,जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक,महामंत्री शिवजी यादव, संजीव साह, रालोसपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुशवाहा, जिला प्रवक्ता अभय झा, बालेन्दु झा, कुशेश्वरस्थान के मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा सहित कई कार्यकर्त्ता सवार थे।

