
बाढ़ पीड़ितों के मदद में निजी विद्यालय भी दे रहे हैं योगदान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: निजी विद्यालयों द्वारा फीस के नाम पर लूट एवं शोषण की चर्चा तो अक्सर होती रहती है, पर बाढ़ जैसे विपदा में उनके तरफ से पीड़ितों की सेवा में भी पहल किया जाय तो निश्चित रूप से यह एक प्रभावी सकारत्मक पहलु के रूप में उभरता है। सरकार की ओर से बाढ़ एवं बारिश में बच्चों की समस्याओं को देखते हुए विद्यालय बन्द कर दिया गया है। ऐसे में पंडासराय के थलवाड़ा रोड स्थित चर्चित निजी विद्यालय होली मैरी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन द्वारा शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से राहत के रूप में चूड़ा एवं पॉलीथिन बांटने की तैयारी गुरूवार करने के बाद इसे हनुमाननगर के बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित भी किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षिका गुड्डी श्रीवास्तव ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा को बताया कि विद्यालय के चेयरमैन शिव किशोर रॉय एवं प्रिंसिपल शिबू वी राजू के निर्देश पर आज उनके साथ कुणाल सिंह गौतम, दिलीप कुमार, राहुल रंजन, सुमन सिंह, लता कुमारी, अंजलि आर्या, पुतुल देवी, सोनी देवी, बेबी कुमारी आदि ने मिलकर पैकेट तैयार किया। इसके बाद प्रबन्धन द्वारा शिक्षकों के साथ हनुमाननगर में आज शाम वितरण किया गया। आगे और भी वितरण यदि किया जाता है तो सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सपोर्टिंग स्टाफ इस मानवता के कार्य में छुट्टी के दौरान भी पूरे तनमन से लगे रहेंगे।

