
बाढ़ के पानी में डूबा बालक, एनडीआरएफ के साथ मुखिया भी लगे रहे खोज में। Voice of Darbhanga
दरभंगा: बाढ़ की विभीषिका से जहाँ लोग विस्थापित हैं, वहीँ बच्चों के डूबने की खबर लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को भी बाढ़ के पानी में नहाने का शौक बच्चे को महंगा पड़ा. घटना बहादुरपुर के फेकला ओपी अंतर्गत फेकला गांव की है. सुबह में गांव के ही रामजतन पासवान के पुत्र 12 वर्षिय शिवम कुमार पासवान अपने साथियों के साथ पुल से कूदकर नहा रहा था. इसी बची वह अपना संतुलन खोया और गहरे पानी में बह गया. ग्रामीणों ने उसकी खोज शुरू की, लेकिन उसे कामियाबी नहीं मिली. तब जाकर एनडीआरएफ की टीम डूबे बालक की खोज शुरू की, लेकिन गुरुवार शाम तक उसे भी सफलता नहीं मिली है. एनडीआरएफ की टीम के साथ पंचायत के मुखिया जीशान फारुखी भी लगातार बच्चे की खोज में लगे हुए दिखे।

