
बाँध से सटे चापाकल से स्वतः गिरता पानी बना कौतूहल का विषय। Voice of Darbhanga

मोहन चंद्रवंशी की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट।
दरभंगा: बाढ़ की विभीषिका झेल रहे दरभंगावासियों को तरह-तरह के दृश्य देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में जिले के हायाघाट प्रखंड के मनोरथा गांव में एक चापाकल पिछले सात दिनों से स्वतः संचालित है और बिना रुके लगातार उससे पानी निकल रहा है। चापाकल चलाने पर जितना पानी निकलता है, अपेक्षाकृत उसी अनुपात में लगातार एक सुर में पानी निकल रहा है। सूचना मिलने पर जब हमारी टीम हायाघाट से बहेरी की ओर प्रवाहित करेह नदी के पूर्वी तटबंध मनोरथा शिव मंदिर से सटे पूरब ठक्कर लालदेव के पुत्र राजेश लालदेव यहां पहुंची तो आंगन में पानी पीने के लिए स्थित चापाकल बिना किसी दबाव और लोगो के बिना संचालित के अपने आप स्वतः पानी छोड़ रहा था। इस दृश्य को देखने के लिए आस-पास के गांव के लोगों का हुजूम उबरने लगा है। गांव के ही मनीष लाल देव,ऋषि कुमार देव,हरेराम लाल देव,अरुण लाल देव,अमित लाल देव,अजित लाल देव,पंडित लाल देव आदि ने बताया कि वाटर तटबंध के पश्चिमी भाग के पानी का स्तर और उक्त चापाकल के फिल्टर के पानी के स्तर के मिल जाने के कारण शायद यह घटना हो रही है। वही गांव के ही कई लोगों का मानना है की साक्षात इसमें कमला मैया का वास हो गया है,जिससे पानी निकल रहा है। स्थानीय लोगों का जो भी मानना हो मगर वैज्ञानिक नियम क्या कहता है यह तो शोध के बाद ही पता चलेगा।

