
सनातन धर्म मे पत्नी के गले मे उतरी देख सुधि लेने पहुँचे जाप कार्यकर्ता। Voice of Darbhanga
दरभंगा: जन अधिकार छात्र परिषद एवं पार्टी प्रदेश सचिव प्रो गंगा प्रसाद यादव ने शुक्रवार को कमतौल के ढढ़ीया गाव में विगत 17 अगस्त को भीषण बाढ़ आ जाने के कारण परमेश्वर यादव अपने पत्नी(सोंनावती देवी) के साथ घर में सोई हुई थे, अचानक भीषण बाढ और पानी की रफ्तार में घर समेत दम्पति भस गई, जिसमें पति की मौत डूबने से हो गई। वहीं पत्नी की जान एक पेड़ के सहारे बच गई, जिसे ग्रामीण के सहारे पानी से छान कर उनकी जान को बचा ली गई तथा मृत पति पानी के बहाव में बह कर गाछी में रुका। जिसे खोज कर उस विकट परिस्थिति में ग्रामीणों द्वारा लाया तथा नाव की व्यवस्था नहीं रहने के कारण आसपास में नहीं दफनया जा सका। ग्रामीणों ने थक हार कर उस विकट परिस्थिति में केले के डमफ पर लाश को रख कर पत्नी के सामने रख उनके हाथों मृत लाश को जल में प्रवाह कर दिया गया। यह खबर जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव प्रो गंगा प्रसाद जी को 23 तारिख के रात में टीवी चैनल के माध्यम से मिली। इसके बाद श्री प्रसाद आज मृतक के पत्नी से आकर मिले एवम् वहीं मृतक के पत्नी के गले में उतरी देखकर अचंभित रह गए।जैसे लगा कि सनातन धर्म में यह पहली घटना है। उन्होंने तत्काल आर्थिक तौर पर मामूली राशि 3100 रुपया प्रदान किया तथा आश्वासन दिए कि सरकार द्वारा अधुसूचित मुआवजा की राशि प्रशासन एवम् सरकार से दिला के रहेंगे। वहीं ग्रामीणों ने अग्रह किया कि सांसद पप्पू यादव जी इस विपदा की घड़ी में आए और हमारा सहारा बने। श्री प्रसाद ने कहा कि घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद आज तक न डीएम, एसपी या जन प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय विधायक सांसद या बिहार सरकार की मंत्री कोई सुधि लेने के लिए नहीं जिससे लगता है कि बिहार सरकार एवम् प्रशासन की संवेदना मर चुकी है। मौके पर छात्र परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमार यादव प्रदेश महासचिव शुभम सिंह एवम् ग्रामीणों के तरफ से रंजीत कुमार ,बेचन झा ,कुशेश्वर यादव,मोहन झा,अनुरुद्ध यादव,ललन भंडारी आदि मौजूद थे।

