
बाढ़ पीड़ितों को चापाकल केलिए पप्पू यादव ने दिया आर्थिक सहयोग। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने समस्तीपुर के कल्याणपुर एवं दरभंगा के हनुमाननगर प्रखण्ड के बाढ़ पीड़ितों से मिलकर न सिर्फ हाल जाना, बल्कि आर्थिक सहयोग भी किया। उपरोक्त जानकारी देते युवा जाप के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा को बताया कि जाप प्रमुख पप्पू यादव जब बाढ़ पीड़ितों से मिले तो स्थानीय लोगों ने किसी भी प्रकार की राहत न मिलने की बात बतायी। साथ ही साथ स्थानीय राजद विधायक भोला यादव के लापता होने और सांसद कीर्ति आजाद के घड़ियाली आंसू से नाराज पीड़ितों द्वारा विरोध करने की भी जानकारी मिली। लोगो ने पीने के पानी की गम्भीर समस्या बतायी। इसपर श्री यादव ने तत्काल तीन चापाकल केलिय चालीस हजार रूपये का आर्थिक सहयोग स्थानीय प्रतिनिधि को दिया। साथ ही साथ अपने कार्यकर्ताओं को यथाशीघ्र उक्त स्थान पर राहत शिविर लगाने का कड़ा निर्दर्श दिया। युवा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि जाप प्रमुख के निर्देशानुसार एक से दो दिन जाप कार्यकर्ताओं द्वारा वहां राहत शिविर लगाया जाएगा तथा पीड़ितों की हर संभव मदद की जायेगी।

