Home मुख्य बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव मदद उपलब्ध करवाने में जुटी है सरकार: गामी। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 25, 2017

बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव मदद उपलब्ध करवाने में जुटी है सरकार: गामी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बाढ़ पीड़ितों को हर संभव राहत उपलब्ध कराने में जुटी है राज्य सरकार। बाढ़ग्रस्त इलाकों में सरकार की ओर से विशेष व्यवस्था की जा रही है। सभी को भोजन सहित जरूरी सामान युद्धस्तर पर मुहैया कराए जा रऐ हैं। बाढ़ के दौरान किसी को भी भूख से नहीं मरने दिया जाएगा। उक्त बातें स्थानीय विधायक अमरनाथ गामी ने कहीं। उन्होंने शुक्रवार को प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सरकारी स्तर से चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी स्तर पर संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकराहा उत्तरी स्थित चल रहे सामुदायिक रसोई में बाढ़ पीड़ितों को कराए जा रहे भोजन का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पीड़ित परिवारों को उक्त शिविर में ही भोजन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने इस दौरान अकराहा दक्षिणी गांव के अकराहा पुल पर शरण लिए हुए विस्थापितों का भी हाल जाना। उन्होंने लोगों की पीने के पानी की दिक्कत को देखते हुए तत्क्षण ही अकराहा पुल के पास पीएचईडी विभाग से एक चापाकल मुहैया कराई। पीड़ित परिवारों ने पॉलीथीन नहीं मिलने की शिकायत विधायक श्री गामी से की। इतना सुनते ही वे आपे से बाहर हो गए और तत्क्षण ही सीओ संजय कुमार को मोबाइल कर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए अविलंब उक्त स्थल पर बचे हुए विस्थापित परिवारों को पॉलीथीन मुहैया कराए जाने को कहा। मौके पर उनके साथ जदयू नेता योगेंद्र राय, महेश महथा, मो. सैफ, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत झा, युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष मनीष झा उर्फ़ जुगनू, प्रदीप महतो, पूरन सहनी, अभय कुमार यादव, मिंटू लालदेव आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply