
आदर्श राहत शिविरों में बच्चों केलिए दूध की भी होगी व्यवस्था। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डीएम डॉ चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा की गयी. इसमें डीएम ने सभी प्रखण्डों के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वास्तविक प्रभावितों को राहत सामग्री हर-हाल में उपलब्ध करवाने का सख्त निर्देश दिया. प्रखंडों में जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाढ़ राहत कार्य का सतत अनुश्रवण करते रहने को कहा. आदर्श राहत शिविर में बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था के साथ नाश्ते में चूड़ा, घूघनी भी देने को कहा गया. जिन क्षेत्रों से पानी की निकासी होती जा रही है, उन क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का समुचित मात्रा में छिड़काव करने को कहा.
मुख्यमंत्री राहत कोष में जिला के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन देंगे. यह निर्णय सर्व-सम्मति से लिया गया. बैठक में नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, डीडीसी विवेकानन्द झा, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, अपर समाहर्त्ता सुमन कुमार, एसडीओ डॉ गजेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी-सह-वरीय उप समाहर्त्ता रमेश चन्द्र चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार दिवाकर, आपदा प्रबंधन प्रभारी शंकर शरण ओमी, डीपीआरओ कन्हैया कुमार उपस्थित थे.

