Home मुख्य शहर के लोगों के लिए महापौर ने की गणेश भगवान से मंगलकामना। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 27, 2017

शहर के लोगों के लिए महापौर ने की गणेश भगवान से मंगलकामना। Voice of Darbhanga

दरभंगा : शहरी क्षेत्र में कई जगहों पर छ: दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया है. दरभंगा के महापौर बैजंती खेड़िया के बंगलागढ़ स्थित आवास पर चल रहे गणेश पूजनोत्सव के तीसरे दिन भक्तों की भीड़ देखी गई. इस मौके पर पूर्व महापौर ओम प्रकाश खेड़िया ने बताया कि पिछले 79 वर्षों से मेरे परिवार द्वारा गणेश पूजन का आयोजन किया जाता रहा है. उन्होंने कहा कि भगवान ऋद्धि-सिद्धि के दाता हैं. अत: इनसे सकल समाज के समृद्धि की हम कामना करते हैं. वहीं महापौर श्रीमती खेड़िया ने बताया कि भगवान गणेश को मंगलमूर्ति भी कहा गया है. इस लिए इनसे हम दरभंगा नगर के लोगों की मंगल कामना की प्रार्थना करते हैं. उन्होंने बताया कि वह स्वंय प्रति दिन भगवान गजानन के लिए फूलो और दूर्वादल की हार तैयार करती है और भोग के लिए पकवान बनाती हैं. वहीं दरभंगा राज के इंद्र भवन में गणेश पूजनोत्सव के अवसर पर प्रति दिन सायंकाल में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. इसके अलावा दिग्घी पश्चिमी में उत्साह पूर्वक पूजनोत्सव का आयोजन किया गया है. वैसे शहर में हजारीनाथ, मौलागंज, मोगलपुरा आदि जगहों पर भी छ: दिवसीय पूजनोत्सव का आयोजन किया गया है.

Share

Leave a Reply