Home मुख्य तेज हवा से कटाव के कारण दरभंगा-समस्तीपुर पथ पर खतरा बढ़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 27, 2017

तेज हवा से कटाव के कारण दरभंगा-समस्तीपुर पथ पर खतरा बढ़ा। Voice of Darbhanga

हनुमाननगर : तेज पुरवईया हवा के थपेड़े ने कई जगहों पर भीषण कटाव शुरू कर दिया है. पानी की थपेड़े ने दरभंगा-समस्तीपुर और अतरवेल-विशनपुर पथ पर कटाव शुरू हो गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हनुमाननगर के अंचलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दरभंगा को त्राहिमाम संदेश भेजा है. वहीं जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग सर्वेक्षण के लिए मौके पर भेज दिया है. सनद रहे यह पूरा इलाका बागमती, खिरोई और अधवारा समूह के नदियों के पानी से अस्त-व्यस्त है. सड़क के दोनों ओर झील सा नजारा है. कोसों आबादी नही दिखती और ऐसे में तेज पुरवईया हवा सीधे सड़क को तेजी काट रही है. अगर कटाव नहीं रोका गया तो निश्चित रूप से दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हो सकता है. सनद रहे कि दरभंगा-समस्तीपुर रेल पथ पहले से ही अनिश्चितकाल के लिए बंद है. जिसका असर बाजार पर भी पर रहा है. वहीं अंचलाधिकारी, हनुमाननगर ने जिन जगहों पर कटाव की जानकारी अपने पत्र में दी है. जिसमे छोटी डीहलाही, पोरिया और नरसारा पुल के निकट दरभंगा-समस्तीपुर पथ में कटाव हो रहा है. वहीं विशनपुर-अतरवेल पथ के संबंध में उन्होंने आधे दर्जन जगहों पर कटाव होने की सूचना दी है. साथ कटाव निरोधी कार्य कर सड़क बचाने का अनुरोध किया है.

Share

Leave a Reply