Home मुख्य सहयोगियों सहित नदी में डूबने से बाल बाल बचे हायाघाट के विधायक। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 27, 2017

सहयोगियों सहित नदी में डूबने से बाल बाल बचे हायाघाट के विधायक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने गए विधायक अमरनाथ गामी, सीओ संजय कुमार सहित कई लोगों की जान रविवार को बच गई। बताया जाता है कि पश्चिमी विलासपुर पंचायत के नया टोला जाने के लिए विधायक श्री गामी पूरे लाव लश्कर के साथ चार नाव से रवाना हुए। लेकिन, करेह व अधवारा समूह के बीच तेज हवा ने नाव को विपरीत दिशा में मोड़ दिया । इसके बाद सभी नाव पानी में डगमगाने लगी। हवा का झोंका तेज होने के बाद भी सभी नाविकों ने हिम्मत से काम लिया। बारी-बारी से सभी नावों को आस-पास के गांवों के किनारे लगाने में कामयाब हो गए। इसके बाद सभी को जान में जान आई। विधायक श्री गामी अपने समर्थकों के साथ पानी से घिरे सरायहामिद गांव के अब्दुल कलाम के यहां शरण ली। जबकि, सीओ श्री कुमार नेयाम गांव के हबीब चौधरी के यहां शरण ली। पानी में फंसने की जानकारी मिलते ही डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने एनडीआरएफ टीम को बोट के साथ जाने का आदेश दिया। इसके बाद एनडीआरएफ टीम ने सभी को सुरक्षित लाया।

Share

Leave a Reply