
बिहार सरकार के साइन बोर्ड लगे गाडी पर राजद के रैली का पोस्टर! Voice of Darbhanga

दरभंगा: सरकारी गाडी पर किसी राजनितिक दल के रैली का पोस्टर लगा होना यदि दिखता है तो निश्चित रूप से यह अपने आप एक सरकारी तंत्र के दुरूपयोग का मामला बन सकता है। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को दिन के करीब 11 बजे लहेरियासराय टॉवर के नजदीक दिखा जब बिहार सरकार के साइन बोर्ड के साथ अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी का बोर्ड लगा एक चार चक्का वाहन खुलेआम राजद के 27 अगस्त को आयोजित रैली का पोस्टर लगाकर गुजरते नजर आया। गाड़ी संख्या BR07PB- 2950 जब सारे ट्रैफिक को पार करती हुई भीआईपी रोड से गुजरती हुई टावर की ओर आयी तो किसी भी पुलिस कर्मी की नजर न पड़ना भी अपने आप में आश्चर्य है। रैली बीत जाने के अगले दिन भी पोस्टर लगा होना यह भी दर्शाता है कि कम से दो दिन यह गाड़ी पोस्टर के साथ घूमती रही है।
अब सवाल उठता है कि गाडी पर लगा साइन बोर्ड यदि असली था तो क्या इसपर संज्ञान लेकर कोई कारवाई करती है या नही। और यदि साइन बोर्ड नकली लगा था तो यह और भी गम्भीर मामला हो सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि इसतरह के सरकारी तंत्र के दुरूपयोग पर कोई कारवाई होती है या लीपापोती।

