Home मुख्य प्रेस लिखे स्कोर्पियो का उपयोग होता था शराब लाने और ले जाने में! Voice of Darbhanga
मुख्य - August 28, 2017

प्रेस लिखे स्कोर्पियो का उपयोग होता था शराब लाने और ले जाने में! Voice of Darbhanga

दरभंगा : शहर में प्रेस लिखे वाहनों का ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ा कर चलना तो आम बात हो ही गयी है। बाइक पर प्रेस लिखा लेते हैं तो बिना हेलमेट और कागजात के चल सकते हैं और सामान्यतया पुलिस भी चेकिंग नही करती। किंतु इनका दुरूपयोग भी आजकल खूब हो रहा है। ताजा मामले में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर मोहल्ला से पुलिस ने प्रेस लिखी एक स्कार्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद कर गाड़ी को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली की गाड़ी से लक्ष्मीसागर मोहल्ला में शराब मंगाया गया है। इसाके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख स्कार्पियो सीजीएचडी – 1317 के चालक व अन्य सवार लोग भाग खड़े हुए। जब गाड़ी की तालाशी ली गई तो अंदर का दृश्य देख पुलिस भी आश्चर्यचकित हो गए। गाड़ी के पीछे में तीन बोरी में साढ़े तीन सौ बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया। गाड़ी के आगे प्रेस लिखा पाया गया तो पीछे में भ्रष्टाचार का समाधान। इसी आड़ में गाड़ी से शराब की सप्लाई की जाती थी। हालांकि, गाड़ी से पुलिस ने एक पर्ची जरूर बरामद किया है जो अजय जैन नाम से जनकपुर मंसार का कटा हुआ रसीद है। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पुरे मामले की जांच की जा रही है।

Share

Leave a Reply