Home मुख्य प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में नाव एवं पॉलीथिन की कमी को स्वीकारा। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 28, 2017

प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में नाव एवं पॉलीथिन की कमी को स्वीकारा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भवन निर्माण एवं दरभंगा जिला के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने आज यहां कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी नाव और पॉलिथीन की आवश्यकता है. उन्होंने तत्काल प्रभावितों को उपलब्ध कराने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया. उन्होंने स्वंय बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में जाकर वस्तु स्थिति से रू-ब-रू होने की बात कही. प्रभारी मंत्री आज जिला मुख्यालय से लेकर बिरौल अनुमंडल और कुशेश्वरस्थान में बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा की. जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री ने निदेश दिया कि सूखा राहत और भुगतान के लिए प्राथमिकता सबसे अधिक प्रभावित को दें, लेकिन कठिनाई है कि सकतपुर प्रखंड को छोड़कर कहीं भी प्रभावितों की सूची बनकर तैयारी नहीं हुई है. यद्यपि प्रशासन ने सर्वेक्षण दल का गठन कर दिया है. वहीं नगर राशि की जगह खाता में पैसा जाएगा, लेकिन बहुत लोगों का बैंक में एकाउंट नहीं है. मंत्री ने अविलंब सबों का खाता खुलवाने का निदेश दिया. खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने फसल क्षतिपूर्ति का भी आकलन करवाने का निदेश दिया. जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि दो हेक्टेयर फसल क्षति का ही क्षतिपूर्ति दिया जाएगा. सिनचित क्षेत्र में 13500 और असिंचित क्षेत्र में 6800 रूपये हेक्टेयर की दर से भुगतान होगा. विधायक अमरनाथ गामी ने हायाघाट में एनडीआरएफ की टीम की प्रतिनियुक्ति मांग कि तो बेनीपुर के विधायक सुनील चौधरी ने कॉम्युनिटी किचेन चलाने, सूखा राहत के साथ-साथ बेनीपुर में पॉलिथीन वितरण में तेजी लाने को कहा. ज्ञात हो कि बेनीपुर में बेनीपुर का एक हिस्सा बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन के बाढ़ग्रस्त प्रखंडों की सूची में बेनीपुर का नाम जुड़ा ही नहीं है. बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर, विशेष कार्य पदाधिकारी रविन्द्र कुमार दिवाकर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply