
दस दिन के अंदर दुकान में चोरी की दूसरी घटना से व्यवसायियों में दहशत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटासा चौक के निकट राकेश किराना दुकान में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने किराना दुकान के अल्बेस्टर को काट कर करीब बीस हज़ार की चोरी कर लिया है। इस बाबत दुकान मालिक महेश साह में सिंघवारा थाना में आवेदन दिया है। ज्ञात हो कि गत 19 अगस्त की रात भी चोरो ने कटासा बाज़ार से ही रणजीत साह के दुकान से भी चोरी कर ली थी। इस प्रकार दस दिनों के अंदर चोरी की घटना होने से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी है।

