
छात्राओं को मिला एक महीने का निशुल्क ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण। Voice of Darbhanga

बहादुरपुर: सेंट्रल बैंक प्रशिक्षण संस्थान बहादुरपुर की ओर से ब्यूटी पार्लर कोर्स के प्रशिक्षण डोयल मोना के द्वारा 30 छात्राओं के बीच एक महीने की निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्राओं ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे संस्थाओं से प्रशिक्षण लेने वाले छात्राओं के लिए एक रोजगार की व्यवस्था सेंट ग्रामीण प्रशिक्षण संस्था के द्वारा किया जाना सराहनीय कदम है। इससे हम लोग अपने घर पर भी बैठकर रुपए कमा सकते हैं। अब किसी की मोहताज बनकर नहीं रहेंगे क्योंकि हम लोग को सेंट ग्रामीण रोजगार संस्था के द्वारा ब्यूटी पार्लर एवं मिथिला पेंटिंग जैसे कोर्स 1 महीने में पूर्ण रुप से सिखा दिया गया। मिथिला पेंटिंग का प्रशिक्षण राष्ट्रपति से सम्मानित आशा देवी के द्वारा कराया गया है।उन्हें प्रणब मुखर्जी के द्वारा वर्ष 2016 में दिल्ली में सम्मानित किया गया था। संस्था के निर्देशक बीडी झा ने बताया कि हम लोग बेरोजगारों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखते हैं। ताकि किसी भी बेरोजगार अपने आप पर विश्वास कर उधमी बनकर घर दचलाएंगे। इस संस्था के द्वारा निशुल्क छात्र और छात्राओं के बीच कंप्यूटर प्रशिक्षण, अगरबत्ती निर्माण, ब्यूटी पार्लर, मिथिला पेंटिंग आदि तरह की प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर लिए छात्र व छात्रा को उद्यमी करने के लिए ऋण भी दिया जाता है। फैकल्टी मनीष कुमार ,श्रवन कुमार, छात्रा सोनम सिंह, पूजा कुमारी, अमृता कुमारी, रिंकी कुमारी, सिमरन कुमारी, राधा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, खुशबू कुमारी, चांदनी कुमारी, बेबी कुमारी, साध्वी कुमारी आदि इस अवसर पर मौजूद थे।

