Home मुख्य राहत बाँटने विदेशी संस्था के प्रतिनिधि भी दरभंगा पहुँचे। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 30, 2017

राहत बाँटने विदेशी संस्था के प्रतिनिधि भी दरभंगा पहुँचे। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विदेशी संस्था सुप्रीम मास्टर चिंग हई इंटरनेशनल एसोसिएशन की टीम ने दरभंगा के जिला पदाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह से मुलाकात की। संस्था की सदस्य डॉ. सीमा कुमार ने बताया कि दरभंगा के हनुमाननगर एवं सिंहवाड़ा प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों को कुल 1,000 राहत पैकेट बृहस्पतिवार को बांटे जाएंगे। इसमें साड़ी, धोती, चुरा, गुड़, सत्तू, बिस्कुट, नमक ,थाली, गिलास शामिल है। पीड़ित परिवारों को पैकेट दिया जाना है। एक पैकेट की कुल लागत 900 रुपये है। संस्था के सहयोगी टीम जो बिदेश से दरभंगा आई है उनमें इंडोनेशिया से एरिका बीजाया, मुम्बई से विपिन तोशाणी, नेपाल से शक्ति योनजन, डिकु शेरपा, मीरा खनाल, सरिता श्रेस्थामे, ताइवान से छिव छुअन कुओ, हुआंग सहीह ची, लीन चेंग छीन, हसू हसिउनयुह ,चेन हंग चंग आदि शामिल हैं।

Share

Leave a Reply