
तेजी से निकल रहा है बाढ़ का पानी और राहत कार्यों में भी आ रही है तेजी: जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि बहुत तेजी से बाढ का पानी निकल रहा है और लोगों को जल्द बाढ से निजात मिलेगी। पूरे जिले में 22 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है जबकि जिला के कुल आवादी 39 लाख 21 हजार 971 है। यानि कि 50% से अधिक लोग प्रभावित है। जिले में बाढ़ के कारण 98 जगहों पर सड़कें टूट गयी थी जिसमें 70 जगहों पर मरम्मति का काम हो गया है जिनपर लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार को उनके खाते में ₹6 हजार का भुगतान गुरुवार से शुरु किया जाएगा। कई जगहों से शिकायत मिली है कि कहीं कहीं 20 से 30 रुपया नाव किराए पार करने में लिया जाता है। ऐसे नावों को बहुत जल्द हटाया जाएगा और सरकारी नाव दिया जाएगा। महामारी से बचने के लिए अधिक संख्या में ब्लीचिंग पाउडर एवं दवाइयों की व्यवस्था किया जा रहा है। साथ ही श्री सिंह प्रेस के माध्यम से अपील की कि अभिभावक अपने अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें ताकि पानी में डूबने से बचे।

