
देशी शराब बनाते हुए पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : अशोक पेपर मिल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हवासा गांव में छापेमारी कर देशी शराब बनाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि अयोध्या माझी अपने घर में गुड़ की शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से चार लीटर देशी शराब और बनाने का उपकरण बरामद हुआ है. इस संबंध में कांड संख्या 98/17 दर्ज किया गया है.

