
मेयर आवास पर चल रहा गणेश पूजनोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ सम्पन्न। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के महापौर बैजंती खेड़िया के आवास पर पिछले छह दिनो से चल रहे गणेश पूजनोत्सव का समापन आज मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ। पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया ने पाँचो भाईयों एवं पूरे परिवार के साथ विधि पूर्वक हवन कर मूर्ति का विसर्जन किया । छह दिनो तक चले इस ७९वें गणेश पूजनोत्सव मे शहर एवं आस पास के भक्तों ने बड़ी संख्या मे आकर भगवान गणेश का दर्शन किया । इस दरम्यान भजन कीर्तन और प्रवचन का कार्यक्रम भी चलता रहा। आज विसर्जन के बाद गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ तथा गणेश जी महाराज की जय के नारों के साथ जूलूस के शक्ल मे बंगलागढ़ से हजारीनाथ मंदिर तक चलकर भगवान गणपति के मूर्ति को श्रद्धा पूर्वक बागमती नदी मे प्रवाहित किया गया । मूर्ति प्रवाहित करते समय भक्तों की आँखें नम हो गईं ।

