
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने की बाढ़ राहत कार्यो की समीक्षा। Voice of Darbhanga

बिरौल: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने बुधवार को सुपौल बस स्टैंड स्थित भुवन झा के आवास पर बाढ राहत वितरण के संबंध में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में सरकारी और संगठन के स्तर पर किए जा रहे बाढ राहत की स्थिति से अवगत करवाया। बैठक स्थल से ही श्री ठाकुर ने अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल दुरभाष पर बात कर प्रशासनिक कार्यवाही की अद्यतन जानकारी लिया एवं बाढ प्रभावितों को सरकारी राहत समुचित रुप से पहुंचाने का निर्देश दिए।प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि बाढ पिड़ितों के साथ केंद्र और राज्य सरकार खड़ी है, प्रत्येक पिड़ीत परिवार को सरकारी राहत शत प्रतिशत पिड़ीतों को उपलब्ध करवाएगी सरकार। श्री ठाकुर बैठक के बाद गौड़ाबौराम प्रखंड मुख्यालय जाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी से राहत कार्यों का जायजा लिए।साथ ही सुपौल और बिरौल पंचायत के बाढ से विस्थापितों मिले । बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी, राजकुमार सहनी, महावीर सिंह, मणिकांत झा, लोजपा अध्यक्ष राजीव चौधरी, राजकुमार झा, बीस सूत्री अध्यक्ष कैलाश चौधरी, शिवजी प्रसाद यादव, जिला पार्षद मनोज सहनी, इंद्रेश झा, वचनदेव सहनी, मणिकांत मिश्र, प्रदीप प्रधान, बैजनाथ झा बैजू, मुखिया इंद्रकुमार ठाकुर, अभीलाष चौधरी, घनश्याम कुमार, कृष्णचंद्र पौद्दार , भोला भगत, प्रफुल्ल राय, जगरनाथ भगत, रंजीत झा, अशोक झा, कैलाश मिश्र, नीलेश कुमार, अजय झा, पंकज झा आदि दर्जनों कार्यकर्ता थे।

