Home मुख्य बाढ़ राहत में गड़बड़ी पर जिलाधिकारी गंभीर। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 31, 2017

बाढ़ राहत में गड़बड़ी पर जिलाधिकारी गंभीर। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह अध्यक्षता में बाढ़ राहत को लेकर समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई. बैठक में बहादुरपुर प्रखंड से कॉम्युनिटी किचेन के प्रतिवेदन में गड़बड़ी के आरोप को गंभीरता से लेते हुए दो सदस्यीय जांच टीम बनाने की घोषणा की और एक सप्ताह के अंदर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया. वहीं बाढ़ पीड़ितों के बीच 6 हजार रूपये का अनुदान दिए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि बकरीद के पर्व को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अल्पसंख्यक बहुल टोलों, मुहल्लों के निवासी चिंहित कर प्राथमिकता के आधार राशि खाता में दिलवाने का निर्देश दिया. उक्त बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह, नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त विवेकानंद झा, डीआरडीए के निदेशक नरेश झा, अपर समाहर्ता सुमन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर डॉ. गजेन्द्र प्रसाद सिंह, रमेशचंद्र चौधरी, रविन्द्र कुमार दिवाकर, शंकर शरण ओमी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply