Home मुख्य मानवता शर्मसार, जीआरपी ने अज्ञात शव को नदी में फेंका। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 1, 2017

मानवता शर्मसार, जीआरपी ने अज्ञात शव को नदी में फेंका। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जंक्शन की जीआरपी ने नियम कानून को ताक पर रख कर अमानवीय तरीके से एक अज्ञात महिला की लाश को एकमी घाट स्थित पुल पर से बागमदी नदी में फेंक दिया। जीआरपी की इस अमानवीय हरकत का एक राहगीर ने वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही रेल महकमा में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरपुर रेल एसपी बीएन झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर फूट ओवर ब्रिज के नीचे एक अज्ञात महिला की लाश (45) संदिग्धस्थिति में मिली। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए मेमो जीआरपी को दिया।

जीआरपी ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया। जीआरपी ने विधिवत प्रक्रिया अपनाए बिना लाश को ठिकाना लगाने के लिए एक एंबुलेंस (बीआर 7पी 4134) भाड़े पर लिया। पांच सौ रुपये पर एंबुलेंस भाड़े पर लाई गई। गुप्त तरीके से लाश को एंबुलेंस से एकमी घाट स्थित पुल पर ले जाया गया। और सरेआम लाश को पुल पर से नदी में फेंक दिया गया। इस वारदात का एक राहगीर ने वीडियो बना लिया। तब इस मामले का उद्भेदन हुआ।

Share

Leave a Reply