
पॉल्ट्री फार्म से शराब के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हायाघाट थानाक्षेत्र के हथौड़ी गांव स्थित पाल्ट्री फॉर्म से चार बोतल विदेशी शराब के साथ पुलिस ने एक कारोबारी सन्नी कुमार सिंह को गिरफ्तार किया । हायाघाट थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर हथौड़ी गांव की मुर्गी पॉल्ट्री फार्म पर छापेमारी की गई जिसमें सन्नी कुमार ¨सह को 375 एमएल की चार विदेशी शराब की बोतल के साथ धर दबोचा। उन्होंने बताया कि पॉल्ट्री फार्म सन्नी का ही है। उन्होंने बताया कि सन्नी के बारे में अक्सर स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी जाती थी कि वह उक्त फार्म से ही शराब बेचने का कारोबार कर रहा है। लेकिन पुलिस की भनक लगते ही वह सावधान हो जाता था। लेकिन अंतत: वह पकड़ में आ ही गया। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

