
Home मुख्य बकरीद को लेकर कड़ी चौकसी, 313 स्थल पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त। Voice of Darbhanga
बकरीद को लेकर कड़ी चौकसी, 313 स्थल पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बकरीद पर्व को लेकर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया है. आदेश में सभी पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विकास पदाधिकारी को हर स्थिति में चौकस रहने और कड़ी निगरानी करने को कहा गया है. उन्होंने अफवाहों पर तुरंत कारवाई करने का आदेश देते हुए कहा है कि अफवाहों के कारण कभी-कभी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इस तरह के अफवाह फैलाने वालों पर धारा 153ए तथा 505 के तहत कारवाई करें. संयुक्त आदेश में कहा गया है कि जिले के कुल 313 स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है और नियंत्रण कक्ष खोले गये हैं.

