Home मुख्य पिस्टल और लूट की बाइक के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 2, 2017

पिस्टल और लूट की बाइक के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लहेरियासराय थाना की पुलिस ने शनिवार की सुबह एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज मोहल्ले में छापेमारी कर एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी दिलनवाज अहमद ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा को बताया कि गिरफ्तार युवक राम प्रकाश महतो का पुत्र अंगद महतो आपराधिक छवि का है। अभी हाल ही में जेल से निकला है। करीब एक वर्ष पूर्व एपीएम थाना क्षेत्र के आनंदपुर के निकट लाइन होटल में हुए गोलीकांड सहित कई मामलो का अभियुक्त है। गिरफ्तार अगन्द महतो के पास एक अपाची बाइक बरामद हुई है जो उसने बहादुरपुर थाना के बाबूसाहेब कॉलोनी निवासी राजीव मिश्रा उर्फ़ राजू ढकाल से लूटी थी। श्री अहमद ने बताया कि पिस्टल भी चोरी की होने सम्भावना है जिसकी जांच की जा रही है।

Share

Leave a Reply