
प्रशासन एवं स्थानीय प्रतिनिधियों की सूझबूझ से शहर में एकबार फिर विवाद होने से बचा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरूवार की शाम उर्दू मोहल्ले में पशुओं के वीडियो बनाने के आरोप में युवकों की पिटाई तथा बचाने गये पुलिस कर्मियों के साथ भी हुई मारपीट के बाद बकरीद को लेकर शहर में प्रशासनिक सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गयी। इस बीच आज शनिवार को एकबार फिर शहर के वार्ड 20 के लालबाग इलाके में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति को प्रशासनिक सूझबूझ एवं स्थानीय प्रतिनिधियों की तत्परता ने टाल दिया।
विश्वस्त सूत्रों से मिल रही जानकारी एवं तस्वीरो के अनुसार नाले में बह रहे पानी में कुर्बानी दिए गए पशु के खून बहने की बात उडी। इससे माहौल माहौल तनावपूर्ण होने लगा। परंतु सुचना मिलते ही नगर थाना की टीम पुलिस बल के साथ तत्परता से पहुंची। साथ ही वार्ड पार्षद एवं अन्य स्थानीय प्रतिनिधि भी पहुँच कर लोगो को समझाए एवं उक्त स्थल का निरीक्षण किये। नालों या सड़क पर कहीं इस तरह के ख़ास किसी बात की पुष्टि नही हुई। सबों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील की। फिर भी लोगों की संतुष्टि एवं मामले को खत्म करने केलिए नगर निगम से शटिंग एवं जेटिंग मशीन मंगवाकर सड़क एवं नालों की अच्छी तरह सफाई करवायी गयी।
हलाँकि इस पुरे मामले की कोई अधिकारिक पुष्टि फिलहाल नही हुई है। प्रशासन एवं प्रतिनिधियों की तरफ से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील लगातार की जा रही है।

