
मोरो में माहौल बिगाड़ने की असामाजिक तत्वों ने की कोशिश, लोगो ने दिया सूझबूझ का परिचय। Voice of Darbhanga
दरभंगा: जिले के विशनपुर मोरो में बीती देर रात असामाजिक तत्वों की करतूत इतनी भयानक थी कि माहौल बिगाड़ने का पूरा इंतज़ाम कर दिया गया था। पर प्रशासन की तत्परता के साथ स्थानीय लोगों ने भी सूझबूझ से काम लिया और किसी तरह के भड़कावे में नही आये और आपसी सौहार्द को नही बिगड़ने दिया। स्थानीय लोग असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी और कड़ी कारवाई को लेकर आक्रोशित अवश्य थे, पर आपसी सौहार्द को लेकर बिलकुल भी द्वेष नही था।
विश्वस्त सूत्रों प्राप्त जानकारी एवं तस्वीरो के अनुसार बीती देर रात दो पिकअप पर कुछ असामाजिक तत्व मांस का टुकड़ा लेकर कुछ लोगो के घर के सामने फेंके जाने के साथ साथ एक मंदिर परिसर में भी फेंक दिए। इतने में हो हल्ला मचा और
पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्परता दिखाई। एक पिकअप भाग, जबकि मांस खाल आदि लदे एक पिकअप को पकड़ लिया गया। हलाँकि सवार व्यक्ति भागने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी, एसडीओ, डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुँचे और सभी मांस के टुकड़े को ज़ब्त करवाया गया। लोगो को समझाने की कोशिश की गयी। लोगों ने भी माना कि यह सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश है। अतः किसी ने माहौल नही बिगड़ने दिया। परंतु असामाजिक तत्वों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कारवाई की मांग को लेकर लोग आंदोलित जरूर रहे। स्थिति तनावपूर्ण परंतु नियंत्रण में है। फ़िलहाल इस मामले में किसी प्रकार की अधिकारिक जानकारी नही प्राप्त हो पायी है।

