Home मुख्य डा0 शिवलोचन झा बने संस्कृत विवि के नये कुलसचिव। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 3, 2017

डा0 शिवलोचन झा बने संस्कृत विवि के नये कुलसचिव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: राजभवन सचिवालय से जारी आदेश के आलोक में डा0 शिवलोचन झा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव बनाये गए हैं। पहली सितम्बर को जारी पत्र में डा0 झा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कार्य निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विश्वविद्यालय से भी इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत सिंह ने बताया कि नवनियुक्त कुलसचिव डा0 झा फिलहाल  सीसीडीसी के पद पर प्रतिनियुक्त हैं और लक्ष्मी मिथिला संस्कृत कालेज , दीप, मधुबनी के प्रधानाचार्य भी हैं। मालूम हो कि उक्त नोटिफिकेशन के पूर्व तक साहित्य विभाग के डा शक्तिनाथ झा कुलसचिव का दायित्व निर्वहन कर रहे थे।

Share

Leave a Reply