
अश्विनी चौबे के मंत्री बनने पर बिरौल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया होली-दिवाली एकसाथ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा नेता अश्वीनी चौबे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने के बाद बिरौल प्रखण्ड में आज भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्सव जैसा माहौल देखा गया। भाजपा युवा मोर्चा के बिरौल प्रखण्ड अध्यक्ष घनश्याम कुमार के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मिठाईयां बाँटी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पड़री स्थित सती स्थान मंदिर परिसर में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाने के साथ साथ पटाखे भी फोड़े। युवा मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम कुमार ने कहा कि बिहार भाजपा की राजनीति के चाणक्य अश्विनी चौबे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिक किये जाने से सारे भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है। सभी कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रति आभार प्रकट करते हैं। बिरौल युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में माधव कुमार चौधरी, जिला महामंत्री शिवजी प्रसाद यादव, शशिकांत ठाकुर, राम बालक ठाकुर, प्रफुल चंद्र राय, शंकर ठाकुर, शशिभूषण प्रसाद, प्रवीण पोद्दार आदि सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

