Home मुख्य बच्चे की मौत पर सवाल करने गये एमएसयू कार्यकर्ताओ के साथ साथ मीडियाकर्मी की भी पिटाई। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 3, 2017

बच्चे की मौत पर सवाल करने गये एमएसयू कार्यकर्ताओ के साथ साथ मीडियाकर्मी की भी पिटाई। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डीएमसीएच में डॉक्टरों की लापरवाही से इलाज़ के दौरान एक बच्चे की मौत की खबर पर परिजनों की तरफ से पहुंचे मिथिला स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्त्ताओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान कैमरा ऑन कर लेने वाले एक स्थानीय चैनल के पत्रकार का कैमरा छीन लिया गया तथा उसके साथ भी मारपीट की गयी। पत्रकार का आरोप है कि उसे कमरे में बन्द करके बाँध कर मारा पीटा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय कुछ पत्रकार पुलिस के साथ डीएमसीएच पहुँचे तब जाकर पत्रकार की जान बच पायी। घायल एमएसयू कार्यकर्ताओं का इलाज़ इमरजेंसी में चल रहा है। घायल पत्रकार द्वारा बेंता ओपी में प्राथमिकी दर्ज करवाने की प्रक्रिया चल रही है।

Share

Leave a Reply