
दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा-समस्तीपुर खंड में रेल परिचालन रविवार को ट्रायल लेने और किसी प्रकार का खतरा न होने के बाद शुरू हो गया। बीते 19 अगस्त को बाढ़ के कारण करेह नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के बाद पानी का स्तर 16 नम्बर मुंडापुल के गटर तक पहुंच गया था. सुरक्षा के कारण 19 अगस्त से ही रेल परिचालन बंद कर दिया गया था. डीआरएम आर.के जैन ने बताया कि पहले माल गाड़ियों का परिचालन किया गया. इससे पहले लाइट इंजन चलाया गया था और सवारी गाड़ियो का सिड्युल किया जा रहा है और रैक के पहुंचते ही सभी गाड़ियां सिड्युल के अनुसार चलने लगेगी. इस मार्ग पर रेल का परिचालन बंद होने से लोगों को काफी कठिनाई हो रही थी. यहां तक कि सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे थे. वैसे लम्बी दूरी की गाड़ियां दरभंगा से भाया सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मार्ग से चलाया जा रहा था, लेकिन कुछ गाड़ियां समस्तीपुर से ही लौट जाती थी.

