Home मुख्य अपना घर डूबा रहने पर भी दूसरों की सेवा में लगे रहे गिरधर गोपाल बने सहकारिता मंच में नगर अध्यक्ष। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 4, 2017

अपना घर डूबा रहने पर भी दूसरों की सेवा में लगे रहे गिरधर गोपाल बने सहकारिता मंच में नगर अध्यक्ष। Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार

भाजपा सहकारिता मंच के जिलाध्यक्ष ज्योतिकृष्ण झा उर्फ़ लवली झा द्वारा युवा नेता गिरधर गोपाल को सहकारिता मंच का नगर अध्यक्ष बनाने से नगर क्षेत्र के युवाओं की टोली में विशेष रूप से हर्ष का माहौल है। खुद अपना घर डूबे रहने के वाबजूद अपनी चिंता न करके इस बाढ़ में बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार डटे रहे। वार्ड न0 22 शिवाजीनगर निवासी गिरधर गोपाल के घर बाढ़ के शुरूआती क्षणों में पानी प्रवेश कर गया था। पर श्री गोपाल फिर भी लगातार विभिन्न टीमो एवं सहकारिता मंच जिलाध्यक्ष के साथ घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान, केवंटी आदि इलाको में कहीं पैदल, तो कहीं नाव तो कहीं बोट से लोगों के बीच जाते रहे और राहत पहुंचाते रहे।

हलाँकि श्री गोपाल के खुले विचारों के होने के कारण पार्टी में कुछ कद्दावर लोगों का आंतरिक विरोध झेलना पड़ा था क्योंकि इनका स्वभाव जो इन्हें सही लगे उसे खुल कर सही और जो इन्हें गलत लगे, उसे खुल कर गलत कहने का था। चाहे इस व्यक्तव्य का संदर्भ अपने पार्टी या संगठन से जुड़े व्यक्ति से ही क्यों न हो। ऐसे में एक कद्दावर खेमा द्वारा इन्हें किनारा करके चलने की बातें कही जा रही थी।  पर सहकारिता जिलाध्यक्ष श्री झा ने किसी भी दवाब की परवाह न करते हुए मेहनत और समर्पण को उचित स्थान दिया।

गिरधर गोपाल के चयन से निश्चित रूप से युवाओं को एक सकारत्मक सन्देश जाने की उम्मीद है कि यदि मेहनत और समर्पण के साथ जनता के बीच आपकी पहुँच है तो संगठन में उचित स्थान देर सवेर मिलेगा ही।

Share

Leave a Reply