Home मुख्य बिजली विभाग की लापरवाही से एक की मौत, आधा दर्जन घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 4, 2017

बिजली विभाग की लापरवाही से एक की मौत, आधा दर्जन घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के सिंहवाड़ा उतरी पंचायत के सहनी टोला में बिजली विभाग की जबरदस्त लापरवाही की खबर प्राप्त हो रही है। शट डाउन केलिए विभाग द्वारा खिंचवाए जा रहे 11 केवीए के तार में करेंट प्रवाहित हो जाने के कारण उसकी चपेट में आकर करीब आधा दर्जन महिला पुरूष गम्भीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय सिंघेश्वर सहनी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी सुमन देवी गंभीर रूप से घायल है। आक्रोशित लोगों ने टायर आदि जलाकर लाश के साथ सड़क जाम कर दिया। विभाग के दोषी अधिकारी पर कारवाई के साथ साथ मृतक को चार लाख मुआवजे की मांग भी प्रदर्शनकारी कर रहे थे।

मौके पर जाले विधानसभा के विधयाक जिबेश कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शशि प्रकाश, थानाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, मुखिया अविनाश सहनी, मत्यस्यजीवी संघ के सचिव चलितर सहनी आदि ने पहुँच कर मृतक के परिवार को सांत्वना दी तथा जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गयी कि विभाग का कार्य कर रहे कम्पनी के सुपरवाइजर पर केस दर्ज हो गया है। इसके बाद लोगों का आक्रोश कुछ शांत हुआ।

Share

Leave a Reply