
प्रमुख और बीडीओ के बीच संग्राम का केंद्र बना रहा प्रखण्ड कार्यालय। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: प्रखण्ड प्रमुख आरती देवी ने सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के खिलाफ प्रतिनिधियों का हस्ताक्षरयुक्त एक आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है की बीडीओ द्वारा जन प्रतिनिधियों से सरकारी योजनाओं में खुल्लम-खुल्ला 25% पैसे की मांग की जाती है पैसा नही देने पर बीडीओ साहब प्रतिनिधियों से अपमानजनक व्यवहार करते हैं !प्रमुख द्वारा इस संबंध में पहले भी बिहार सरकार को आवेदन दिया गया था जिसकी जांच डीडीसी दरभंगा द्वारा की जा रही है जांच में जवाब देने के लिए डीडीसी द्वारा उनको सोमवार को दरभंगा बुलाया गया था जिसका जवाब जाकर दिया!आज मंगलवार को बाढ़ राहत से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर प्रतिनिधिगन मेरे कार्यालय आए थे बैठक में संवाद के लिए मैने बीडीओ को बुलाने के लिए एक प्रतिनिधि को भेजा मगर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा की वह मुझे बुलाने वाली कौन होती है और प्रमुख कार्यालय आने से इनकार कर दिया तत्पश्चात मैं उपस्थित प्रतिनिधियों के साथ बीडीओ कार्यालय गई तथा उनसे बाढ़ राहत वितरण से संबंधित जानकारी लेनी चाही जिसपर वह भड़क गए और कहने लगे तुम जानकारी लेने वाली कौन होती हो डीडीसी के यहां तुम क्या करने गई थी एंव भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए प्रतिनिधियों के सामने मारपीट करने लगे !थानाध्यक्ष ने आवेदन के संबंध में जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया है!

