
पशुओं को सड़क पर छोड़ने वालों पर होगी कारवाई। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पशु कू्ररता निवारण समिति की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ट में हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कानून के दायरे में रह कर इसका पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को लेकर 15 दिनों का एक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमे पुलिस पदाधिकारी से लेकर शांति समिति और प्रबुद्ध नागरिकों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए अलग-अलग जोनल पदाधिकारी बनाये जाएंगे, जो पशु पालकों से सड़कों पर अपने पशुओं को नहीं छोड़ने की अपील करेंगे। अन्यथा उनपर कानूनी कारवाई की जाएगी। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह, नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी डा. गजेन्द्र प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद, पशुपालन पदाधिकारी सहित गोशाला समिति और शांति समिति से जुड़े लोग भी मौजूद थे।

