
डीएमसीएच में व्यवस्था को पारदर्शी बनाने केलिए अमरनाथ गामी सरकार को देंगे प्रस्ताव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों का अक्सर मरीजो के परिजनों एवं राजनितिक तथा समाजिक संगठनों के साथ होते रहने वाले टकराव को कम करने केलिए बिहार विधानसभा के प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति सह हायाघाट के जदयू विधायक ने एक प्रस्ताव पत्र शीघ्र ही सरकार को देने की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से आमजनों से भी सुझाव माँगा है। अपने तरफ से सरकार को दिये जाने वाले सुझावों की चर्चा करते हुए श्री गामी ने मुख्य रूप से डीएमसीएच के हर वार्ड में सीसीटीवी कैमरा लगाने, उपलब्ध दवाओं एवं सेवाओं की प्रतिदिन सूचि लगाने तथा अधीक्षक पद पर किसी डॉक्टर की जगह प्रशसनिक पदाधिकारी को देने के प्रस्ताव को सरकार को भेजने की बात कही है। श्री गामी ने कहा कि कभी कभी अस्पताल में सुविधा का अभाव सही में रहता है पर मरीज के परिजन अधिकार पूर्वक इसकी मांग करते हैं। यह भी टकराव का एक कारण बनता है। दूसरी तरफ सुविधा रहते हुए भी प्रबन्धन एवं डॉक्टर द्वारा नही देने और बाहर से लेने का नाम भी बोल दिया जाता है। विभागाध्यक्षों के अक्सर अनुपस्थित रहने आदि के कारण भी व्यस्था चरमराती है और लोगो का आक्रोश बढ़ जाता है। साथ ही साथ डॉक्टर को एडमिनिस्ट्रेशन संभालने का अनूभव नही रहता है, ऐसे में अधीक्षक पद पर रहते हुए भी प्रशासनिक व्यवस्था में समस्या उतपन्न होने पर संभाल नही पाते हैं। यदि किसी प्रशासनिक पदाधिकारी को इस पद की जिम्मेवारी दी जाय तो बेहतर तरीके परिस्थितियों को संभाला जा सकता है। अस्पताल में उलपब्ध एवं सेवाओं की अद्यतन सूचि यदि प्रतिदिन नियमित रूप से लगायी जाती है तो लोगो को पता होगा कि वर्तमान समय में कौन सी दवा और सेवा उपलब्ध है, और ऐसे में उनके द्वारा भी उपलब्ध दवाओं एवं सेवा के अतिरिक्त मांग में कमी आएगी। इनसब के करने से टकराव में निश्चित रूप से कमी आयेगी। यदि फिर भी टकराव किसी कारणवश होता है तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषी पक्ष को आसानी से चिन्हित किया जा सकता है। सीसीटीवी की मॉनिटरिंग नियमित और सेंट्रलाइज होनी चाहिए।
श्री गामी ने इन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री को शीघ्र लिखने के साथ साथ सोशल मीडिया के माध्यम से आमजनों से भी सुझाव माँगा है कि यदि इसके अतिरिक्त कुछ और भी उपाय किन्ही को लगे तो बताएं। उन सुझावों पर भी विचार किया जाएगा।

