Home मुख्य शहर में वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो में लदा विदेशी शराब जप्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 6, 2017

शहर में वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो में लदा विदेशी शराब जप्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा: उत्पाद अधीक्षक के द्वारा दरभंगा के वीआईपी रोड से एक टेम्पो पर लदे भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक गणेश प्रसाद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि वाहन के द्वारा शराब की सप्लाई की जा रही है. इसी को लेकर वीआईपी रोड स्थित शर्मा डायग्नोसिस के पास चेकिंग के दौरान एक टेम्पो बीअर0 7पी 9179 को चेकिंग के लिए रोका गया तो उसके अंदर से 14 कैरेट वेस्ट बंगाल निर्मित शराब बरामद की गई. उत्पाद अधीक्षक के मुताबिक 180 एम एल के 1279 बोतल और 750 एम एल के 65 बोतल शराब बरामद किया गया है. कुल 278.57 लीटर शराब बरामद किया गया है. टेम्पो ड्राइवर मौका देखते ही फरार हो गया. जब कि उसके मालिक सत्यनारायण साह पर मुकदमा दर्ज किया गया है. उत्पाद अधीक्षक के साथ  पुलिस निरीक्षक विजय प्रसाद भी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply