
दरभंगा मंडलकारा में कैम्प लगा कर कैदियों की गयी एचआईवी जांच। Voice of Darbhanga

दरभंगा मंडलकारा में कैम्प लगा कर कैदियों की गयी एचआईवी जांच। Voice of Darbhanga
दरभंगा : सिविल सर्जन के निर्देशानुसार दरभंगा मंडल कारा में बुधवार को कैम्प लगा कर कैदियों के एचआईवी जांच करायी गयी. इसमें कुल 80 कैदियों ने स्वेच्छा से अपनी जांच करायी. इस मौके पर कारा चिकित्सक डा. उमाशंकर प्रसाद एवं आशीष कुमार ने एचआईवी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित खून का शरीर में प्रवेश एवं संक्रमित सूई के प्रयोग से दूर रहें. उन्होंने यह भी बताया कि मच्छर काटने, नाई के दुकान पर दाढ़ी-बाल बनवाने, एक-दूसरे के साथ बैठकर भोजन करने या गले मिलने, हाथ मिलाने से एड्स नहीं फैलता है. अगले दो से तीन दिनों तक बचे हुए बंदियों का एचआईवी जांच का कार्यक्रम चलेगा. इस मौके पर जेल उपाधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

