Home मुख्य बिहार में चौपट हो रही है शिक्षा व्यवस्था: चुन्नू सिंह। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 6, 2017

बिहार में चौपट हो रही है शिक्षा व्यवस्था: चुन्नू सिंह। Voice of Darbhanga

दरभंगा। एनएसयूआई की ओर से छात्र जागृति सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई प्रदेशों के छात्र नेता उपस्थित रहेंगे। बिहार में पिछले 20 सालों के दौरान यह सबसे बड़ा सम्मेलन है। उक्त बातें बुधवार को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार शिक्षा के मामले में फेल है। बिहार की शिक्षा नीति बहुत कमजोर है जिसके कारण आज पूरे बिहार में एक भी नया कॉलेज नहीं खुला। नीतीश कुमार को कुर्सी से प्रेम है, बिहार से कोई मतलब नही है। उन्होंने बिहार को नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथों गिरवी रख दिया। बिहार के छात्र 16 सितंबर को आयोजित सम्मेलन में अपनी ताकत दिखाएंगे। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। मोके पर युवा प्रदेश महासचिव रतिकांत झा, मो. तनवीर आलम, मधुबनी जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार,उपाध्यक्ष प्रशांत, दीपक कुमार दीपांशु आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply